NCR TODAY. Khabariya. Ranchi। देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम मंदिर बिना परमीशन प्रवेष करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। झारखंड पुलिस ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी लोगों पर देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में कथित रूप से जबरन प्रवेश करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। जिसके लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को झारखंड पुलिस की आलोचना की है।
गोड्डा से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, ‘मुझ पर पूजा करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। अब तक मेरे खिलाफ 51 मामले दर्ज हो चुके हैं। कल मैं देवघर हवाई अड्डे से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ्तारी दूंगा।
मंदिर के पुजारी कार्तिक नाथ ठाकुर की शिकायत के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मद्देनजर पवित्र श्रावण माह के दौरान वीवीआईपी प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद जबरन प्रवेश”के लिए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।