देश के तीन राज्य असम, पुडुचेरी और केरल में आज छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हाे गया। असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। आज के मतदान में असम समेत तीनों प्रदेशों के मतदातओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तीनों ही राज्यों के मतदताओं ने निर्वाचन के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। असम में सबसे अधिक 86.92 प्रतिशत, केरल में 75 प्रतिशत और पुडुचेरी में शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
असम में 86.92 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
Ncr Today. Khabariya. Webvarta. Guwahati। असम विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य की सभी 126 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ था और आयोग ने मतदान समाप्ति का समय शाम पांच बजे तक तय किया था लेकिन यह समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कई लोग मतदान के लिए कतार में लगे हुये थे।
चुनाव आयोग के अनुसार पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में इक्का दुक्का घटना के अलावा कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनावी राज्य के दक्षिण सलमारा मनकाचार जिले में सबसे अधिक 94.08 प्रतिशत और पश्चिम बार्बी अंगलोंग में सबसे कम 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इसके अलावा बजाली जिले में 86.89 प्रतिशत, बक्सा में 82.51, बारपेटा में 91.92, बिस्वनाथ में 83.76, बोंगईगांव में 91.77, कछार में 82.19, चराईदेव 82.91, चिरांग में 86.06, दरंग में 90.91, धेमाजी में 79.04, धुबरी में 90.63, डिब्रूगढ में 80.02, दीमा हसाओ में 79.96, गोलपारा में 91.34, गोलाघाट में 80.96, हैलाकांडी में 78.90, होजाई में 87.13, जोरहाट में 79.93, कामरूप (मेट्रो) में 76.41, कामरूप (ग्रामीण) में 86.87, कार्बी आंगलोंग में 75.42, काेकराझार में में 86.59, लखीमपुर में 84.41, माजुली में 83.67, मारीगांव में 88.95, नंगांव में 87.18, नलबाड़ी में 86.89, शिवसागर में 83.30, सोनितपुर में 82.23, श्रीभूमि में 83.35, तमुलपुर में 82.00, तिनसुकिया 78.85, और उदलगुरी में 82.29 प्रतिशत मतदान हुआ। असम के कामरूप जिले में मतदान समाप्त होने पर मतदान अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट को सील किया।
एक पीठासीन अधिकारी ने कहा, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, “मैं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं।”असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच उदलगुड़ी सीट से उम्मीदवार सुरेन दैमरी को लेकर विवाद बढ़ गया है।
पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी की मांग की है। आरोप है कि श्री दैमरी ने पार्टी के खिलाफ बयान दिए। राज्य में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ।
असम की सभी 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2.50 से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। कुल मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं और 343 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं।
केरल में पांच बजे तक हुआ 75 प्रतिशत से अधिक मतदान
Ncr Today. Khabariya. Webvarta. Thiruvananthapuram। केरल विधानसभा चुनाव में गुरूवार शाम पांच बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य की सभी 140 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने चुनाव में राज्य के लिए 85 प्रतिशत मतदान का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
चुनाव आयोग के अनुसार पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाता अभी भी कतारों में लगे हुए है। राज्य में शांतिपूर्वक मतदान जारी है और कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
राज्य के कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 77.63 प्रतिशत और पथनमथिट्टा में सबसे कम 68.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा अलाप्पुझा में 74.47 प्रतिशत, एर्नाकुलम में 77.25, इड्डुकी में 74.55, कन्नूर में 74.83, कासरगोडा में 74.55, कोल्लम 73.78, कोट्टयम में 72.18, मलप्पुरम में 75.70, पालक्काड़ में 77.09, तिरुवनंतपुरम में 74.11, त्रिसूर में 74.34 और वायनाड में 74.72 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये हैं।
सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे और कहीं-कहीं मतदाताओं की लम्बी कतारें देखने को मिली है। शुरुआती प्रतिशत में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार मतदान करने वालों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राज्य की 126 सीटों के लिए कुल 890 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में 30,471 मतदान केंद्र बनाये गये। कुल मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ से अधिक हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 उभयलिंगी हैं।
मतदान के दौरान आज एक दुखद घटना सामने आयी जब त्रिशूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के कुछ ही समय बाद 62 वर्षीय एक मतदाता की तबियत खराब हो गयी और उसकी मौत हो गई।
केरल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच हैं हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी यहां जोर आजमाइश कर रही है।
पुडुचेरी में शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत से अधिक मतदान
Ncr Today. Khabariya. Webvarta. Puducherry।केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
केन्द्रशासित प्रदेश में सभी 30 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने अपने चहेते उम्मीदवार को जिताने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे।
प्रदेश के दोनों जिलों में से पुडुचेरी में 87.47 प्रतिशत और कराईकल में 84.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।
केन्द्र शासित प्रदेश में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के संस्थापक-अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख एन रंगासामी ने सुबह में मतदान किया। वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।
पुडुचेरी में मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र के थिरुकन्नूर के मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
यहां गृह मंत्री ए. नमशिवायम की भिड़ंत कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सेल्वम से हो रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रदेश के अन्य किसी भी हिस्से में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।
केन्द्र शासित प्रदेश की सभी 30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 40 महिला उम्मीदवार भी हैं। मतदाताओं के लिए कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें से 209 केंद्रों की संवेदनशील और पांच की अति-संवेदनशील के रूप में पहचान की गयी है।
पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, पांच लाख महिलाएं और 139 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली राजग और कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हैं।
मतगणना चार मई को हाेगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।