वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. झाबुआ। मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक भीषण हादसा हो गया है। झाबुआ के मेघनगर थाना क्षेत्र के सहेली के सजेली रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक वैन के ऊपर पलट गया। हादसे में दो परिवारों के 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वेन पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
शादी से लौट रहे थे वैन सवार
प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतक परिवार कल्याणपूरा के समीप भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया।
हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक शिवगढ़ महुड़ा तहसील मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में 9 की मौत, दो घायल
घटना की जानकारी मिलते ही थान्दला व मेघनगर थाने की पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
घायलों एव मृतकों को थान्दला व मेघनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में मृतक मुकेश (उम्र 40), सावली (35 वर्ष), विनोद (16 वर्ष), पायल (12 वर्ष), मढ़ी (38 वर्ष), विजय भारू बामनीय (14 वर्ष), कांता (14 वर्ष), रागिनी (9 वर्ष), अकली (35 वर्ष) की मौत हो गई।
जबकि पायल सोमला परमार (19 वर्ष) और आशु (5 वर्ष) घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक सावली का शव मेघनगर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जबकि अन्य मृतक के शव थान्दला सिविल हॉस्पिटल लाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *