NCR TODAY. Khabariya. New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मराठा सैन्य धरोहरों को प्रतिष्ठित यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर अत्यधिक गर्व और खुशी व्यक्त की है।
श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन धरोहरों में 12 भव्‍य किले शामिल हैं जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और एक तमिलनाडु में है।प्रधानमंत्री ने मराठा साम्राज्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “ जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण के साथ जोड़ते हैं। ये महान शासक हमें किसी भी अन्याय के आगे झुकने से मना करने के लिए प्रेरित करते हैं।”उन्होंने नागरिकों से मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने के लिए इन किलों का भ्रमण करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में रायगढ़ किले की अपनी यात्रा की यादों का उल्लेख करते हुए एक तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने यूनेस्‍को की एक पोस्‍ट का उत्‍तर देते हुए कहा,“ हर भारतीय इस सम्‍मान से उत्साहित है। इन ‘मराठा सैन्य धरोहरों’ में 12 भव्‍य किले शामिल हैं जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और एक तमिलनाडु में हैं।जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर ज़ोर से जोड़ते हैं। ये महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न झुकने के अपने साहस से हमें प्रेरित करते हैं। मैं सभी से इन किलों को देखने और मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का आह्वान करता हूं।”
उन्होंने कहा,“ यहां 2014 में रायगढ़ किले की मेरी यात्रा की तस्वीरें हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करने का अवसर मिला। उस यात्रा को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *