खबरिया न्यूज/ एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य हस्तियों ने सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

ambedkar jayanti 2025, Rashtrapati, Pm Modi, rahul, soniya, gandhi, Kharge parlement house
The President of India, Smt. Droupadi Murmu paid floral tributes to Babasaheb Dr B.R. Ambedkar on his birth anniversary at Prerna Sthal, Samvidhan Sadan in New Delhi on April 14, 2025.


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेताओं ने भी डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले श्री मोदी ने अपने पोस्ट पर कहा, “मैं सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “उनकी प्रेरणा के कारण ही आज देश सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से लगा हुआ है। उनके सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को शक्ति और गति प्रदान करेंगे।” चौदह अप्रैल को अंबेडकर जयंती भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बी.आर. अंबेडकर की स्मृति में मनायी जाती है। बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर ने समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के खिलाफ सामाजिक और जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए जीवन भर दृढ़ता से काम किया। एक साधारण शुरुआत से वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री बने।
उन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *