वेबवार्ता. खबरिया न्यूज. एनसीआर टुडे. अफजलगढ़। नगर में स्थित जसपुर काशीपुर मार्ग पर मौहल्ला बेगम सराय में नेशनल परिवार एकता संगठन के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन,चेयरपर्सन पति जावेद विकार व पूर्व चेयरपर्सन पति एडवोकेट सलीम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
वही नेशनल परिवार एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शावेज़ अहमद ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने सहित गरीबों मजलूमों की मदद करने का भरोसा दिलाया।
रविवार को नगर के मोहल्ला बेगम सराय में स्थित नेशनल परिवार एकता संगठन के मुख्य कार्यालय के शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन,चेयरपर्सन पति जावेद विकार व पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से फीता काट किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन व चेयरपर्सन पति जावेद विकार ने कहा कि आज अफजलगढ़ की सरजमीं पर नेशनल परिवार एकता संगठन के कार्यालय का जो शुभारंभ हुआ है। हम नेशनल परिवार एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शावेज़ अहमद व कोषाध्यक्ष कफील अहमद सहित संगठन के पदाधिकारियों को यकीन दिलाते है। कि अगर आप के संगठन को हम लोगों की जरूरत पड़ेगी तो हम सभी लोग हमेशा संगठन के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। उन्होंने संगठन के सभी लोगों से कहा कि आप सभी लोग गरीबी की मदद करो एक दिन यह संगठन अफजलगढ़ की पहचान बनेगा। नेशनल परिवार एकता संगठन समाज में दबे कुचले पीड़ित लोगों की सहायता के लिए एक अच्छा संगठन है। वही पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट ने कहा कि आज जो नेशनल परिवार एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहवेज अहमद व कोषाध्यक्ष कफील अहमद द्वारा कस्बा अफजलगढ़ से संगठन की शुरुआत कि गई यह संगठन एक दिन बहुत आगे जाएगा। इसकी पहचान बिजनौर जनपद सहित उत्तर प्रदेश में होगी।
संगठन बनाने की एक अच्छी पहल है। संगठन को हम सभी लोग मिलकर हमेशा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शावेज़ अहमद ने कहा कि हमारा संगठन हर एक व्यक्ति की मदद करने में आगे रहेंगे। सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष शावेज़ अहमद सहित मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड देकर उन्हें संगठन की प्रति मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन तथा संचालन शुऐब कुरैशी ने किया।