NCR TODAY. Khabariya. Ghaziabad। सपा सरकार में ताकतवर अफसरों में शुमार और आजम खां के करीबी रहे पूर्व आईएएस अफसर अब्दुल समद पर बड़ा एक्शन हुआ है। विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद नगर आयुक्त रहते हुए अब्दुल समद ने अपनी आय से 113% अधिक खर्च किया।
उन्होंने कुल 2.62 करोड़ की आय दिखाई, जबकि खर्च किए 5.59 करोड़ रुपये।
वर्ष 2022 में खुली जांच के आदेश दिए गए थे। आय से अधिक संपत्ति मामले में मांगे गए प्रमाण, नहीं दिया संतोषजनक जवाब
विजिलेंस को लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़ और बनऊ में संपत्तियों की जानकारी भी मिली
सपा शासनकाल में मनमानी:
नगर आयुक्त रहते अब्दुल समद ने कई विवादित फैसले लिए। डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट, कंप्यूटर आदि की खरीद में घोटाले के आरोप लगे थे। भाजपा शासित क्षेत्र होने के कारण उनके फैसलों का विरोध भी हुआ।
विधानसभा में माफी मांग चुके हैं:
मार्च 2023 में यूपी विधानसभा ने विशेषाधिकार हनन के मामले में उन्हें रात 12 बजे तक कैद की सजा दी थी। यह मामला 2004 में कानपुर में तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई से दुर्व्यवहार का था।
शासन की अनुमति के बाद अब विजिलेंस ने आगरा सेक्टर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच रिपोर्ट एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा के निर्देशन में तैयार की गई थी।