देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखें विशेष ध्यान

NCR TODAY. Khabariya. Mathura। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगे। अवैध कब्जाें को लेकर सरकार का रूख पहले से कड़ा है। इसी के तहत अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों साथ सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए है।

मुख्यमंत्री को पहुंचने में कुछ विलंब हुआ। वे यहां वृन्दावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके पश्चात उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की कानून व्यवस्था, स्वच्छता यातायात प्रणाली और शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर बारीकी से चर्चा की। समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, सांसद हेमामालिनी एवं सांसद तेजवीर सिंह जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक राजेश चौधरी पूरन प्रकाश ठाकुर मेध श्याम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बैठक में शासन और प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे जनहित के कार्यों में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री के आगमन की व्यवस्था कमिश्नर नगेन्द्र प्रताप, डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार आदि थे।
उन्होंने वृंदावन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय यमुना एक्सप्रेस-वे सभाकक्ष में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में प्रशासन तुरंत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, तीर्थ स्थलों के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत एवं सार्थक विमर्श हुआ। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृन्दावन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था ऐसी हो कि यहाँ आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्रा ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं की बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *